Missing Number Reasoning Questions in Hindi - NTPC, Group D, SSC CGL, CHSL, Bank और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इन प्रश्नों में दी गई संख्या श्रृंखला में Missing Number ज्ञात करना होता है।
इस पोस्ट में आपको Missing Number Reasoning Questions in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न, आसान ट्रिक्स और उनके उत्तर समझने का अवसर मिलेगा। नियमित अभ्यास से संख्या पैटर्न को पहचानने की गति और तर्कशक्ति दोनों बेहतर होती हैं।
अगर आप रीजनिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो इन Missing Number Questions का रोजाना अभ्यास जरूर करें। सरल से कठिन प्रश्नों को हल करके अपनी तैयारी मजबूत करें और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त करने की कोशिश करें। रीजनिंग को हल करने की बहुत ही आसान ट्रिक यहां पर दी गई है
Missing Number Reasoning Questions in Hindi
नीचे दिए गए विकल्पों से लुप्त संख्या चुनिए।
Q. 8536 + 5824 = ? × 40
(A) 352
(B) 359
(C) 365
(D) 390
Ans:- (B) 359
Q. 5 × ? = 9584 ÷ 4
(A) 582
(B) 752
(C) 462.9
(D) 479.2
Ans:- (D) 479.2
Q. 1255.5 ÷ (18 × 15.5 ) = ?
(A) 5.5
(B) 7.5
(C) 8.6
(D) 4.5
Ans:- (D) 4.5
Q. 14.5 × 17.3 × 10.8 = ?
(A) 2709.18
(B) 467.32
(C) 547.10
(D) 8123.7
Ans:- (A) 2709.18
Q. 333.33 + 33.33 + 3.3 = ?
(A) 369.96
(B) 367.69
(C) 639.39
(D) 363.96
Ans:- (A) 369.96
Q. 144 × 83 - 9090 = ?
(A) 2865
(B) 2862
(C) 2986
(D) 2319
Ans:- (B) 2862
Q. 5555 ÷ 55 ÷ 5 = ?
(A) 20.2
(B) 22.3
(C) 35.5
(D) 30.5
Ans:- (A) 20.2
Q. 8052 - 9883 + 6048 = ? × 25
(A) 168.68
(B) 186.69
(C) 251.39
(D) 326.96
Ans:- (A) 168.68
Q. √? + 15 = √2304
(A) (33)²
(B) √33
(C) 33
(D) √1089
Ans:- (A) (33)²
Q. 16% × 885 + ? = 325
(A) 107.5
(B) 183.4
(C) 36.5
(D) 39.5
Ans:- (B) 183.4
Missing Number Reasoning Questions
Q. (64)³ × (8)³ ÷ (512)² = (8)^?
Solution:-
Step :- 1 = सबसे पहले हम सबको 8 की power मे लिखेंगे ।
= (64)³ × (8)³ ÷ (512)²
= 64 = 8² और 512 = 8³
Step:- 2 = (8²)³ × (8)³ ÷ (8³)²
= 8⁶ × 8³ ÷ 8⁶
Step:- 3 = Rules follow
Rule 1 = aᵐ × aⁿ = aᵐ⁺ⁿ
Rule 2 = aᵐ ÷ aⁿ = aᵐ⁻ⁿ
= 8⁽⁶⁺³⁻⁶⁾
= 8³
Answer :- ? = 3
Q. 350 × 62% − 140 × ?% = 154
Solution:- 350 × 62% − 140 × ?% = 154
Step 1 = 350 का 62%
= 217
Step 2 = 217 − 140 × ?% = 154
Step 3 = 140 × ?% = 217 - 154
= 140 × ?% = 63
Step 4 = ?% = (63 ÷ 140) × 100
= ?% = 45%
Answer :- 45%
Q. 411 × 19.9% = ?
Solution:-
Step 1 = 411 × 19.9/100
Step 2 = 8178.9 /100
Step 3 = 81789 / 1000
Step 4 = 81.789
Answer :- 81.789
Q. 58.0003 ÷ 86.999 = ?
Solution:- इसमे हम approx मानेंगे ।
Step 1 = 58.0003 ÷ 86.999
Step 2 = 0.66668 = 0.7
Answer = 0.7
Q.40440 ÷ 444 ÷ 4 = ?
Solution :-
Step 1 = 40440 ÷ 444
= 91.081....
Step 2 = 91.081.... ÷ 4
= 22.770...
Step 3 = 22.77
Answer = 22.77
Q.
8, 3, 2 = 18
9, 4, 3 = 24
7, 2, 4 = ?
Solution:- इस प्रश्न को हल करने के लिए हम इस method का उपयोग करेंगे जोकि आगे बताया जाएगा तो इसका method यह है कि सबसे पहले हम पहले नंबर में से दूसरे नंबर को घटाएँगे, फिर तीसरे से गुणा करेंगे और अंत में उसको पहले नंबर से जोड़ देंगे।
सबसे पहले हम देखेंगे कि 1st column यानी 8, 3, 2 = 18 कैसे आया?
तो देखिए हमने सबसे पहले 8 में से 3 को घटाया है और फिर जो इसका उत्तर 5 आया उसको 2 से गुणा किया है। इसके बाद जो 10 उत्तर आया उसमें हमने सबसे पहले वाले number 8 को जोड़ा है। तो हमारा उत्तर 18 आ जाएगा, जोकि इसका उत्तर पहले से ही लिखा हुआ है।
अब हम इसे अपनी भाषा में लिखेंगे।
= (8 − 3) × 2 + 8
= 5 × 2 + 8
= 10 + 8
= 18
अब हम 2nd column यानी 9, 4, 3 = 24 कैसे आया? वह देखेंगे ।
तो देखिए हमने सबसे पहले 9 में से 4 को घटाया है और फिर जो इसका उत्तर 5 आया उसको 3 से गुणा किया है। फिर जो उत्तर 15 आया उसमें हमने पहले वाले number 9 को जोड़ा है और हमारा उत्तर 24 आ जाएगा।
अब हम इसे अपनी भाषा में लिखेंगे।
= (9 − 4) × 3 + 9
= 5 × 3 + 9
= 15 + 9
= 24
अब हम 3rd column यानी 7, 2, 4 = ? क्या होगा? वह देखेंगे और इसको भी सभी की तरह solve करेंगे ।
तो देखिए हमें यह solve करने के लिए दिया हुआ है, तो चलिए अब हम इसे solve करते हैं।
सबसे पहले हमें 7 में से 2 को घटाना है और जो इसका उत्तर 5 आया उसको 4 से गुणा करना है। फिर जो उत्तर 20 आया उसमें हमें पहले वाले number 7 को जोड़ना है।
अब हम इसे अपनी भाषा में लिखेंगे।
= (7 − 2) × 4 + 7
= 5 × 4 + 7
= 20 + 7
= 27
तो देखिए हमारा इसका उत्तर 7, 2, 4 = 27 आ जाएगा।
Answer = 27
Q.
9, 5, 2 = 17
8, 3, 4 = 28
7, 4, 3 = ?
Solution :- सबसे पहले हम देखेंगे कि 1st column यानी 9, 5, 2 = 17 कैसे आया।
तो देखिए हमने सबसे पहले 9 में से 5 को घटाया है और फिर जो इसका उत्तर 4 आया उसको 2 से गुणा किया है। इसके बाद जो उत्तर 8 आया उसमें हमने पहले वाले number 9 को जोड़ा है। हमारा उत्तर 17 आ जाएगा, जोकि इसका उत्तर पहले से ही लिखा हुआ है।
अब हम इसे maths की भाषा में लिखेंगे।
= (9 − 5) × 2 + 9
= 4 × 2 + 9
= 8 + 9
= 17
अब हम 2nd column यानी 8, 3, 4 = 28 कैसे आया? उसको देखते हैं।
तो देखिए हमने सबसे पहले 8 में से 3 को घटाया है और फिर जो इसका उत्तर 5 आया उसको 4 से गुणा किया है। फिर जो उत्तर 20 आया उसमें हमने पहले वाले number 8 को जोड़ा है और हमारा उत्तर 28 आ जाएगा।
अब हम इसे अपनी भाषा में लिखेंगे।
= (8 − 3) × 4 + 8
= 5 × 4 + 8
= 20 + 8
= 28
अब हम 3rd column यानी 7, 4, 3 = ? क्या होगा? उसको देखते हैं।
तो देखिए सबसे पहले हमें 7 में से 4 को घटाना है और जो इसका उत्तर 3 आया उसको 3 से गुणा करना है। फिर जो उत्तर 9 आया उसमें हमें पहले वाले number 7 से जोड़ना है।
अब हम इसे अपनी भाषा में लिखेंगे।
= (7 − 4) × 3 + 7
= 3 × 3 + 7
= 9 + 7
= 16
तो देखिए हमारा इसका उत्तर 7, 4, 3 = 16 आ जाएगा।
Answer = 16
Q.
3 , 2 , 5 = 5
6 , 2 , 16 = 64
5 , 2 , 9 = ?
Solution :- सबसे पहले हमें 1st column यानी 3 , 2 , 5 = 5 कैसे आया ?
तो देखिए हमने सबसे पहले इसे 3 को 2 से subtract किया है और फिर जो इसका answer 1 आया उसको 5 से multiply किया है और फिर हमारा answer 5 आ जाएगा जो कि इसका answer पहले से ही लिखा हुआ था ।
अब हम इसे अपनी भाषा में लिखेंगे ।
( 3 – 2 )× 5
1 × 5
= 5
अब हम 2nd column यानी 6 , 2 , 16 = 64 कैसे आया ?
तो देखिए हमने सबसे पहले इसे 6 को 2 से subtract किया है और फिर जो इसका answer 4 आया उसको 16 से multiply किया है ओर फिर हमारा answer 64 आ जाएगा जो कि इसका answer भी पहले से ही लिखा हुआ था ।
अब हम इसे अपनी भाषा में लिखेंगे ।
( 6 – 2 ) × 16
4 × 16
= 64
अब हम 3rd column यानी 5 , 2 ,9 = ? क्या होगा ?
तो देखिए हमें यह solve करने के लिए दिया हुआ था , तो चलिए अब हम इसे solve करते हैं ।
सबसे पहल हमें इसे 5 को 2 से subtract करना है और जो इसका answer 3 आया उसको 9 से multiply करना है हमारा answer आ जाएगा ।
अब हम इसे अपनी भाषा में लिखेंगे ।
( 5 – 2 ) × 9
3 × 9
= 27
तो देखिए हमारा इसका answer
5, 2 ,9 = 27 आ जाएगा ।
answer = 27
Q.
5 , 9 , 3 = 42
4 , 2 , 12 = 72
8 , 2 , 22 = ?
Solution :- सबसे पहले हमें 1st column यानी 5 , 9 , 3 = 42 कैसे आया ?
तो देखिए हमने सबसे पहले इसे 5 को 9 से addition किया है और फिर जो इसका answer 14 आया उसको 3 से multiply किया है और फिर हमारा answer 42 आ जाएगा जोकि इसका answer पहले से ही लिखा हुआ है ।
अब हम इसे अपनी भाषा में लिखेंगे ।
( 5 + 9 ) × 3
14 × 3
= 42
अब हम 2nd column यानी 4 , 2, 12 = 72 कैसे आया ?
तो देखिए हमने सबसे पहले इसे 4 को 2 से addition किया है और फिर जो इसका answer 6 आया उसको 12 से multiply किया है और फिर हमारा answer 72 आ जाएगा जोकि इसका answer भी पहले से ही लिखा हुआ था ।
अब हम इसे अपनी भाषा में लिखेंगे ।
( 4 + 2 ) × 12
6 × 12
= 72
अब हम 3rd column यानी 8 , 2 , 22 = ? क्या होगा ।
तो देखिए हमें यह solve करने के लिए दिया हुआ था , तो चलिए अब हम इसे solve करते हैं ।
सबसे पहल हमें इसे 8 को 2 से addition करना है और जो इसका answer 10 आया उसको 22 से multiply करना है हमारा answer आ जाएगा ।
अब हम इसे अपनी भाषा में लिखेंगे ।
( 8 + 2 ) × 22
10 × 22
= 220
तो देखिए हमारा इसका answer
8, 2 , 22 = 220 आ जाएगा ।
Answer = 220

0 टिप्पणियाँ