आज की पोस्ट में हम बात करेंगे भारत की प्रमुख नदियों के बारे में । भारत को नदियों का देश कहा जाता है। यहाँ की नदियाँ कृषि, पेयजल, सिंचाई, जलविद्युत, परिवहन और धार्मिक-सांस्कृतिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस पोस्ट में भारत की 50 प्रमुख नदियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
इस पोस्ट में प्रत्येक नदी का नाम, लंबाई, उद्गम स्थल, किन-किन राज्यों से होकर बहती है, किस नदी में मिलती है या कहाँ जाकर गिरती है और उससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं। गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा, कावेरी, महानदी सहित प्रमुख नदियों की जानकारी सरल भाषा में दी गई है।
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इस पोस्ट के द्वारा आप भारत की सभी प्रमुख नदियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोस्ट में केवल उन्हीं तथ्यों को रखा गया है जो महत्वपूर्ण और उपयोगी है।
भारत की 50 प्रमुख नदियां
1. गंगा नदी
गंगा नदी की लंबाई कितनी है?
(A) 2525 किमी.
(B) 2510 किमी.
(C) 2535 किमी.
(D) 2550 किमी.
Ans :- (A) 2525 किमी.
गंगा नदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण प्रमुख नदियों में से एक है और इसकी लंबाई लगभग 2,525 किमी. है। इसका उद्गम गंगोत्री हिमनद से निकलने वाली भागीरथी नदी से माना जाता है। देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा के संगम के बाद इसे गंगा कहा जाता है।
गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है तथा अंततः बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी, गोमती और सोन।
2. यमुना नदी
यमुना नदी की लंबाई कितनी है?
(A) 1276 किमी.
(B) 1376 किमी.
(C) 1476 किमी.
(D) 1576 किमी.
Ans :- (B) 1376 किमी.
यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड में यमुनोत्री हिमनद से होता है। यह उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। यह प्रयागराज में गंगा नदी में समाहित हो जाती है और फिर आगे जाकर गंगा नदी के साथ ही बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- चंबल, सिंध, बेतवा और केन
3. ब्रह्मपुत्र नदी
ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई कितनी है?
(A) 2,000 किमी.
(B) 2,900 किमी.
(C) 3,000 किमी.
(D) 3,100 किमी.
Ans :- (B) 2,900 किमी.
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत के हिमालयी क्षेत्र में माना जाता है। तिब्बत में इसे यारलुंग त्सांगपो कहा जाता है। भारत में यह अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करके असम से बहती है। आगे चलकर बांग्लादेश में इसे जमुना नदी के नाम से जाना जाता है। आगे चलकर यह बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती है
ब्रह्मपुत्र नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- सुबनसिरी, लोहित, दिबांग, मानस और तीस्ता
4. सिंधु नदी
सिंधु नदी की कुल लंबाई लगभग कितनी है?
(A) 2180 किमी.
(B) 2880 किमी.
(C) 3180 किमी.
(D) 3580 किमी.
Ans :- (C) 3180 किमी.
सिंधु नदी का उद्गम तिब्बत के मानसरोवर क्षेत्र के निकट माना जाता है। यह भारत में मुख्यतः लद्दाख क्षेत्र से होकर बहती है और आगे पाकिस्तान से गुजरकर अरब सागर में गिरती है।
सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- झेलम, चिनाब, रावी, व्यास और सतलुज
5. गोदावरी नदी
गोदावरी नदी की लंबाई कितनी है?
(A) 1265 किमी.
(B) 1365 किमी.
(C) 1465 किमी.
(D) 1565 किमी.
Ans :- (C) 1465 किमी.
गोदावरी नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र से होता है। यह महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर बहती है। आगे चलकर यह नदी बंगाल की खाड़ी में समाप्त हो जाती है।
गोदावरी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- प्राणहिता, इंद्रावती, मंजरा और साबरी
6. कृष्णा नदी
कृष्णा नदी की लंबाई कितनी है?
(A) 1200 किमी.
(B) 1300 किमी.
(C) 1400 किमी.
(D) 1500 किमी.
Ans :- (C) 1400 किमी.
कृष्णा नदी का उद्गम महाराष्ट्र के महाबलेश्वर क्षेत्र में होता है। यह महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर बहती है, आगे चलकर यह नदी बंगाल की खाड़ी में समा जाती है।
कृष्णा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- भीमा, तुंगभद्रा, घटप्रभा और मालप्रभा
7. नर्मदा नदी
नर्मदा नदी की लंबाई कितनी है?
(A) 1,165 किमी.
(B) 1,365 किमी.
(C) 1,312 किमी.
(D) 1,565 किमी.
Ans :- (C) 1,312 किमी.
नर्मदा नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अमरकंटक पठार से होता है। यह मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर पश्चिम दिशा में बहती है, आगे चलकर यह नदी अरब सागर, खंभात की खाड़ी में जाकर विलीन हो जाती है।
नर्मदा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- तवा, हिरन, शक्कर और दूधी
8. महानदी
महानदी की लंबाई लगभग कितनी है?
(A) 657 किमी.
(B) 757 किमी.
(C) 857 किमी.
(D) 957 किमी.
Ans :- (C) 857 किमी.
महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ के सिहावा क्षेत्र से माना जाता है। यह छत्तीसगढ़ और ओडिशा से होकर बहती है, और आगे चलकर बंगाल की खाड़ी में समाहित हो जाती है।
महानदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- शिवनाथ, हसदेव, मंड और इब
9. कावेरी नदी
कावेरी नदी की लंबाई कितनी है?
(A) 600 किमी.
(B) 700 किमी.
(C) 800 किमी.
(D) 900 किमी.
Ans :- (C) 800 किमी.
कावेरी नदी का उद्गम कर्नाटक के कोडागु जिले में तालकावेरी से होता है। यह नदी कर्नाटक, तमिलनाडु से होकर बहती है, आगे चलकर यह नदी बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।
कावेरी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- काबिनी, हेमावती, भवानी और अमरावती
10. तापी/ताप्ती नदी
तापी नदी की लंबाई कितनी है?
(A) 624 किमी.
(B) 724 किमी.
(C) 824 किमी.
(D) 924 किमी.
Ans :- (B) 724 किमी.
तापी नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र से होता है। यह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से होकर पश्चिम दिशा में बहती है, और अरब सागर, खंभात की खाड़ी मैं जाकर विलीन हो जाती है।
तापी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- पूर्णा, गिरना और वाघुर
11. सतलुज नदी
लंबाई :- लगभग 1,450–1,500 किमी.
उद्गम :- तिब्बत में राक्षसताल/मानसरोवर क्षेत्र
राज्य :- हिमाचल प्रदेश, पंजाब
संगम :- आगे पाकिस्तान में चिनाब के साथ मिलकर सिंधु नदी प्रणाली का हिस्सा बनती है
सतलुज नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- स्पीति, बस्पा, नोगली खड्ड, गम्भर और सीर खड्ड
12. व्यास नदी
लंबाई :- लगभग 470 किमी.
उद्गम : हिमाचल प्रदेश में व्यास कुंड, रोहतांग क्षेत्र/राज्य : हिमाचल प्रदेश, पंजाब
संगम : हरिके के निकट सतलुज
व्यास नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- पार्वती, बिनवा, उहल, सुकेती और बाणगंगा
13. रावी नदी
लंबाई :- लगभग 725 किमी.
उद्गम :- हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र
राज्य :- हिमाचल प्रदेश, पंजाब (आगे पाकिस्तान)
संगम :- आगे चिनाब नदी प्रणाली में शामिल होती है
रावी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- बुढ़िल, सियुल, उझ और धौलीगंगा
14. चिनाब नदी
लंबाई :- लगभग 1,080 किमी.
उद्गम :- हिमाचल प्रदेश में चंद्र और भागा नदियों के संगम से
राज्य :- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र; आगे पाकिस्तान
संगम :- आगे सतलुज/पंजनद नदी प्रणाली
चिनाब नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- चंद्रा, भागा, तवी, मरुसुदर और कलनई
15. झेलम नदी
लंबाई :- लगभग 725 किमी.
उद्गम :- जम्मू-कश्मीर के वेरीनाग क्षेत्र
राज्य :- जम्मू-कश्मीर क्षेत्र; आगे पाकिस्तान
संगम :- चिनाब नदी
झेलम नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- किशनगंगा (नीलम), लिद्दर, सिंध, पोहरू और सुखनाग
16. घाघरा नदी
लंबाई :- लगभग 1,080 किमी.
उद्गम:- हिमालय/तिब्बत-नेपाल क्षेत्र
राज्य :- उत्तर प्रदेश, बिहार
संगम :- गंगा
घाघरा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- शारदा (काली), राप्ती, छोटी गंडक, कुआनो और सरयू
17. गंडक नदी
लंबाई :- लगभग 630 किमी.
उद्गम :- नेपाल हिमालय
राज्य :- बिहार और उत्तर प्रदेश
संगम :- गंगा
गंडक नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- काली गंडकी, त्रिशूली, मादी और दरौंदी
18. कोसी नदी
लंबाई :- लगभग 720 किमी.
उद्गम :- हिमालयी क्षेत्र, नेपाल-तिब्बत सीमा के आसपास
राज्य :- बिहार
संगम :- गंगा
कोसी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- अरुण, सुन कोसी, तमोर, दूध कोसी, तामाकोसी, लिखु और भोटे कोसी
19. सोन नदी
लंबाई :- लगभग 784 किमी.
उद्गम :- अमरकंटक क्षेत्र, मध्य प्रदेश
राज्य :- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार
संगम :- गंगा
सोन नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- रिहंद, उत्तर कोयल, कनहर, गोपद, बनास और बीझुल
20. गोमती नदी
लंबाई :- लगभग 940 किमी.
उद्गम :- पीलीभीत क्षेत्र, उत्तर प्रदेश
राज्य :- उत्तर प्रदेश
संगम :- गंगा
गोमती नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- सई, कथना, सरायन, कल्याणी, बेहता और कुकरैल
21. रामगंगा नदी
लंबाई :- लगभग 596 किमी.
उद्गम :- उत्तराखंड के कुमाऊँ हिमालय
राज्य :- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश
संगम :- गंगा
रामगंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- खो (कोह), गगन (गांगन), अरिल, कोसी, देओहा (गर्रा), गागास, मंडाल, बिनाओ और फिका।
22. चंबल नदी
लंबाई :- लगभग 1,024 किमी.
उद्गम :- मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में जनापाव पहाड़ियाँ
राज्य :- मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
संगम :- यमुना
चंबल नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- बनास, काली सिंध, पार्वती, शिप्रा, मेज, बामनी और कुनो।
23. बेतवा नदी
लंबाई :- लगभग 590 किमी.
उद्गम :- मध्य प्रदेश
राज्य :- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश
संगम :- यमुना
बेतवा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- धसान, जामनी, बीना, कलियासोत और हलाली।
24. केन नदी
लंबाई :- लगभग 427 किमी.
उद्गम :- मध्य प्रदेश
राज्य :- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश
संगम :- यमुना
केन नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- सोनार, बेयरमा, मिरहासन, कुटनी और उर्मिल।
25. सिंध नदी
लंबाई :- लगभग 470 किमी.
उद्गम :- मध्य प्रदेश
राज्य :- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश
संगम :- यमुना
सिंध नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- पार्वती, पहूज, कुनवारी और महुअर।
26. माही नदी
लंबाई: लगभग 533 किमी.
उद्गम: मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र
राज्य: मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात
मुहाना: खंभात की खाड़ी
माही नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- सोम, अनास, जाखम, मोरन, पानम और भादर।
27. साबरमती नदी
लंबाई: लगभग 371 किमी.
उद्गम: राजस्थान के अरावली क्षेत्र
राज्य: राजस्थान, गुजरात
मुहाना: खंभात की खाड़ी
साबरमती नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- वाकल, हाथमती, हरणव, सेई, मेश्वो, वात्रक और खारी।
28. लूनी नदी
लंबाई: लगभग 482 किमी.
उद्गम: राजस्थान के अरावली क्षेत्र में अजमेर के निकट
राज्य: राजस्थान, गुजरात का कच्छ क्षेत्र
मुहाना: कच्छ का रण
लूनी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- जवाई, सुकड़ी, बांडी, जोजरी, गुहिया, खारी, मीठड़ी और सागी।
29. बनास नदी
लंबाई: लगभग 512 किमी.
उद्गम: राजस्थान की अरावली पहाड़ियाँ
राज्य: राजस्थान
संगम: चंबल
बनास नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- बेड़च (आयड़), मेनाली, कोठारी, खारी, दाई, ढील, मोरेल और कालिसिल।
30. साबरी नदी
लंबाई: लगभग 418 किमी.
उद्गम: छत्तीसगढ़-ओडिशा क्षेत्र
राज्य: छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश
संगम: गोदावरी
साबरी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- सिलेरू, मचखंड और स्थानीय पहाड़ी जलधाराएँ।
31. इंद्रावती नदी
लंबाई: लगभग 535 किमी.
उद्गम: ओडिशा
राज्य: ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र क्षेत्र
संगम: गोदावरी
इंद्रावती नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- नारंगी, कोटरी, निबरा, गुडरा और बोडरा।
32. मंजरा नदी
लंबाई: लगभग 724 किमी.
उद्गम: महाराष्ट्र के बालाघाट क्षेत्र
राज्य: महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना
संगम: गोदावरी
मंजरा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- तेरना, कारंजा, लेंडी, मन्याड और तावरजा।
33. भीमा नदी
लंबाई: लगभग 861 किमी.
उद्गम: महाराष्ट्र के भीमाशंकर क्षेत्र
राज्य: महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना क्षेत्र
संगम: कृष्णा
भीमा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- सीना, नीरा, मुळा-मुठा, इंद्रायणी, घोड़, कुकड़ी और भामा।
34. तुंगभद्रा नदी
लंबाई: लगभग 531 किमी.
उद्गम: तुंगा और भद्रा नदियों के संगम से
राज्य: कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश क्षेत्र
संगम: कृष्णा
तुंगभद्रा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- भद्रा, तुंगा, वरदा, वेदवती और हगरी।
35. घटप्रभा नदी
लंबाई: लगभग 283 किमी.
उद्गम: कर्नाटक के पश्चिमी घाट
राज्य: कर्नाटक
संगम: कृष्णा
घटप्रभा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- हिरण्यकेशी, मार्कंडेय और ताम्रपर्णी।
36. मालप्रभा नदी
लंबाई: लगभग 304 किमी.
उद्गम: कर्नाटक के पश्चिमी घाट
राज्य: कर्नाटक
संगम: कृष्णा
मालप्रभा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- बेन्नीहल्ला, हिरेहल्ला और तुप्परिहल्ला।
37. पेन्नार नदी
लंबाई: लगभग 597 किमी.
उद्गम: कर्नाटक के नंदी पहाड़ियों के क्षेत्र
राज्य: कर्नाटक, आंध्र प्रदेश
मुहाना: बंगाल की खाड़ी
पेन्नार (पेन्ना) नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- जयमंगली, कुंडेरू, सागिलेरू, चित्रावती, पापाग्नि और चेय्येरू।
38. सुवर्णरेखा नदी
लंबाई: लगभग 395 किमी.
उद्गम: झारखंड के रांची पठार क्षेत्र
राज्य: झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा
मुहाना: बंगाल की खाड़ी
सुवर्णरेखा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- खरकई, कांची, करकरी, रारू, गर्रा और दुलुंग।
39. ब्राह्मणी नदी
लंबाई: लगभग 800 किमी.
उद्गम: संख और दक्षिण कोयल नदी तंत्र से बनने वाली नदी
राज्य: झारखंड, ओडिशा
मुहाना: बंगाल की खाड़ी
ब्राह्मणी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- शंख, दक्षिण कोयल, कारो, टिकरा और रामियाला।
40. बैतरणी नदी
लंबाई: लगभग 360 किमी.
उद्गम: ओडिशा के क्योंझर क्षेत्र
राज्य: ओडिशा
मुहाना: बंगाल की खाड़ी
बैतरणी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- सालंदी, कांजरी, कुसेई, बुधी, मुसल और अंबाझरा।
41. दामोदर नदी
लंबाई: लगभग 592 किमी.
उद्गम: झारखंड के छोटानागपुर पठार
राज्य: झारखंड, पश्चिम बंगाल
संगम/मुहाना: हुगली नदी तंत्र के माध्यम से बंगाल की खाड़ी
दामोदर नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- बराकर, कोनार, बोकारो, जमुनिया, घारी और नूनिया।
42. हुगली नदी
लंबाई: लगभग 260 किमी.
उद्गम: गंगा की एक प्रमुख वितरिका के रूप में
राज्य: पश्चिम बंगाल
मुहाना: बंगाल की खाड़ी
हुगली नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- दामोदर, रूपनारायण, द्वारकेश्वर, शिलाबती और अजय।
43. भागीरथी नदी
लंबाई: लगभग 205 किमी.
उद्गम: गंगोत्री हिमनद
राज्य: उत्तराखंड
संगम: देवप्रयाग में अलकनंदा से
भागीरथी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- जलंगी, चूर्णी और द्वारका।
44. अलकनंदा नदी
लंबाई: लगभग 190 किमी.
उद्गम: उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र
राज्य: उत्तराखंड
संगम: देवप्रयाग में भागीरथी
अलकनंदा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- मंदाकिनी, पिंडर, नंदाकिनी, धौलीगंगा और बिरही गंगा।
45. तीस्ता नदी
लंबाई: लगभग 414 किमी.
उद्गम: सिक्किम के हिमालयी क्षेत्र
राज्य: सिक्किम, पश्चिम बंगाल; आगे बांग्लादेश
संगम: ब्रह्मपुत्र/जमुना नदी तंत्र
तीस्ता नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- रंगीत, रंगपो, लाचेन, लाचुंग और रांगनदी
46. सुबनसिरी नदी
लंबाई: लगभग 442 किमी.
उद्गम: तिब्बत का हिमालयी क्षेत्र
राज्य: अरुणाचल प्रदेश, असम
संगम: ब्रह्मपुत्र
सुबनसिरी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- कामला, रंगानदी, पारा और डिक्रोंग।
47. लोहित नदी
लंबाई: लगभग 200 किमी.
उद्गम: तिब्बत का पूर्वी हिमालयी क्षेत्र
राज्य: अरुणाचल प्रदेश, असम
संगम: ब्रह्मपुत्र
लोहित नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- नोआ-दिहिंग, दलई और कांगटू।
48. दिबांग नदी
लंबाई: लगभग 195 किमी.
उद्गम: अरुणाचल प्रदेश का हिमालयी क्षेत्र
राज्य: अरुणाचल प्रदेश
संगम: ब्रह्मपुत्र
दिबांग नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- मथुन, सिसिरी और अहुई।
49. बराक नदी
लंबाई: लगभग 900 किमी.
उद्गम: मणिपुर की पहाड़ियों
राज्य: मणिपुर, असम
आगे: बांग्लादेश में सुरमा और कुशियारा नदी तंत्र
मुहाना: आगे मेघना नदी प्रणाली के माध्यम से बंगाल की खाड़ी
बराक नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- जिरी, चिरी, मक्कू, तुइवई, सोनाई, रुकनी, धलेश्वरी और कटाखल।
50. पेरियार नदी
लंबाई: लगभग 244 किमी.
उद्गम: पश्चिमी घाट, केरल
राज्य: केरल
मुहाना: अरब सागर
पेरियार नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ :- मुल्लयार, चेरुथोनी, मुथिरापुझा, पेरिंजंकुट्टी और एडमालयार।
प्रिय मित्रों यदि आपको भारत की 50 प्रमुख नदियों के नाम, लंबाई, उद्गम, राज्यों, संगम, मुहाने की पोस्ट अच्छी लगी तो उन लोगों को शेयर जरूर करना जिन्हें इस तरह की पोस्ट की आवश्यकता है।

0 टिप्पणियाँ